Posts

Showing posts from May, 2023

चटपटा समोसा चाट

सामग्री: ---------      8 समोसे, 2 वारीक कटे हुए प्याज, हरी चटनी, खट्टी-मीठी चटनी, बारीक सेव, हरा धनिया इच्छा अनुसार (अनार के दाने,कहा हुआ पनीर ) ,ताजी दही। साथ के लिए हरी धनिया की चटनी, मीठी। विधिः--------झटपट  चटपटा  समोसा तैयार करने केलिए बाजार से तैयार 8 समोसा ले लेंगे फिर उन समोसों  के वड़े टुकड़े कर लें. इस पर मीठी चटनी, हरी चटनी और कटे हुए प्याज डालें, बारीक सेव और हरा धनिया डालें ताजी दही डालें । इच्छा अनुसार अनार और कसे हुए पनीर डालकर सर्व करें इसके साथ हरी धनिया की चटनी और मीठी चटनी रखें,मजा आ जायेगा 

मलाई कोफ्ता

सामग्री----- 250 ग्राम पनीर, 50 ग्राम दानेदार खोया,10 ग्राम मैदा, 5 ग्राम कॉर्नफ्लोर थोड़ा सा व्हाइट पैपर , मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार, 1/2 छोटा  चम्मच गरम मसाला ,25 एमएल तिल का तेल, 30 ग्राम पिंडी खोया, 20 ग्राम काजू कटे हुए , 1 छोटा टुकड़ा अदरक कटा हुआ , 1-2 हरीमिर्च कटी हुई  , 1-2 ग्राम छोटी इलायची, नमक स्वादानुसार , सामग्री ग्रेवी की 25 एमएल तिल का तेल, 1-2 तेजपत्ता, 50 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट, 150 ग्राम टोमैटो प्यूरी, 25 ग्राम खोया, 2 ग्राम पीली मिर्च पाउडर ,  2 ग्राम कालीमिर्च पाउडर, हलदी चुटकी भर, 5 ग्राम छोटी इलायची पाउडर, 10 ग्राम चीनी, 50 ग्राम भुना प्याज, 250 ग्राम काजू पेस्ट, 20 ग्राम मक्खन, 250 ग्राम पानी, थोड़ा सा व्हाइट पैपर, नमक स्वादानुसार विधि पनीर और दानेदार खोए को कस लें और मिला लें, फिर स्टफिंग के लिए पिंडी खोया, छोटी इलायची पाउडर, काजू, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को अच्छी तरह मिला लें. पनीर व खोया मिश्रण बॉल्स बना कर इस की स्टफिंग करें. स्टफिंग के बाद कोफ्तों को तिल के तेल में धीमी आंच में पकाएं. विधि ग्रेवी बनाने की  तिल के तेल को एक पैन में गरम...