रोटी की सब्जी
रोटी की सब्ज़ी सामग्री: ___ 6-7 रोटियां( ताजी या रात की बासी रोटी , कोई भी हो या कम-ज्यादा हो सब चलेगा ) , २ कप छाछ, 1 टेबलस्पून तेल या घी , 1 टीस्पून राई, 1 टीस्पून जीरा ,2मध्यम साइज के प्याज, 3-4 टमाटर बारीक कटा हुआ, चुटकीभर हींग, १ टेबलस्पून लालमिर्च पाउडर, आधा टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार.हरी धनिया कटी हुई, उपर से डालने के लिए घी या मक्खन (मन करे तो) विधिः___ रोटी को चौकोर या मनचाही आकार या में काट लें.( रोटी बासी हो तो तवे पंर घी से गर्म और नर्म कर मनचाही आकार मे काटे ) एक फ्राइंग पैन में तेल या घी गर्म करें. राई , हींग , बारीक कटा हुआ प्याज डालें थोड़ा सुनहरा भुने इसके बाद कटा हुआ टमाटर लाल मिर्च पाउडर और छाछ डालें. रोटी के टुकड़े डालें. इसमें हल्दी और नमक डालें.अंनदाज से पानी डालें एक मिनट के लिए उबालें कटी हुई हरी धनिया डालें और गैस बंद करें । मन करे तो घी या मक्खन डालें गरमागरम सर्व करें। स्वादिष्ट रोटी की सब्जी का मजा लें खायें और खिलायें।