काॅन पुलाव
सामग्री : _ चावल 1 कप ,पानी 2 कप, तेल 1 बड़ा चम्मच, ताजा मकई (उबली हुई) 1 कप, हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, हरा धनिया (कटा हुआ) सजावट हेतु ।
विधि : चावलों को पानी में आधा घंटा भिगो दें। एक अलग बर्तन में तेल, मकई, हल्दी और मिर्च का पाउडर डालकर 3 मिनट तक तेज ताप पर पकाएं और नमक, चावल और पानी एक कुकर में डालकर ढक कर पकाएं। तैयार चावलों को पांच मिनट तक ढका रहने दें। बाद में ताजे धनिये से सजाएं और परोसें ।
Comments
Post a Comment