मकई के पकौड़े
सामगी ------ मकई के दाने--------- 1कप चावल का आटा-------- 3बडे चम्मच बेसन--------------------- 3 बडे चम्मच नमक-------------------- स्वादानुसार हरी धनिया------------- 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च--------------- 1या2 बारीक कटी हुई हल्दी------------------- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला---------- इच्छानुसार तलने के लिए तेल----- हरी चटनी ,लाल चटनी सर्व करने के लिए विधि ---------- मकई में बेसन, चावल का आटा,नमक स्वादानुसार,हरी धनिया,हरी मिर्च और हल्दी डाल कर थोड़ा-थोड़ा कर पानी मिलायें । पानी इतना ही मिलाएं जिससे एक गाढा घोल बन कर तैयार हो जाये जब गाढा घोल बन कर तैयार हो जाये तब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें । छोटे-छोटे बाॅल्स बनाकर पकौड़े को डीप फ्राई करें...