मिनी स्टीट इडली
सामग्री----------
बारीक सूजी/बारीक चावल का आटा-------- 2 कप
दही--------- 1/2कप
1सैशे ईनो/बेकिंग सोडा-------- 1/2 छोटा चम्मच
चीनी-------------- 1/2 कप/इच्छाअनुसार
कम या ज्यादा
वैनिला ऐसेंस---------- 1छोटा चम्मच
इलायची पाउडर--------- 1 छोटा चम्मच
रिफाइंड औयल/घी/मक्खन-------- 2-3 बङे चम्मच
फ्रूट साल्ट(इच्छानुसार)--------- थोङा सा
बादाम,पिस्ता(बारीक कटे हुऐ)----- थोङा सा(इच्छानुसार)
विधि--------
सूजी या चावल के आटा में बेकिंग सोडा डाल कर छान लें । इस में दही ,पिसी चीनी,1चम्मच रिफाइंड औयल डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें। गाढा धोल बनाऐं। 10-15 मिनट ढक कर रखें । पुनः मिक्स करें । मिश्रण गाढा लगे तो दुध या पानी थोङा सा मिलाऐं। इक्छानुसार वैनिला एसैंस ,इलायची पाउडर,फ्रट साल्ट(चुटकी भर)मिलाऐं । यहाॅ पर कटे हुऐ पिस्ता बादाम मिश्रण में मिला लें ।
मिनी इडली स्टैंड के खांचो को तेल से चिकना करें फिर इस समय ईनो पाउडर डाल कर तुर॔त ही इस मिश्रण को तेल लगे इडली स्टैंड के खाचे मे डाल देगें इसे हम इडली स्टैंड या बिना रबङ- सीटी लगे कुकर में 10-15 मिनट पकाऐगें । टुथपिक या काटे लगे चम्मच या चाकु के मदद से इडली मे डाल कर चेक करेगें अगर बिना चिपके चाकु बाहर आ जाता हैं तो उसे बाहर निकाल कर खांचों से बाहरनिकाल लेगें। प्लेट में खट्टी मिठ्ठी चटनी के साथ सर्व करेगें
Comments
Post a Comment