दाल कचौरी
सामग्री --------
कचौरी की सामग्री------
मैदा------ 250 ग्राम
घी-------- 2-3 बडे चम्मच
गुनगुना पानी------- आटा गुंथने के लिये
रिफाइंड औयल---- कचौरीयाँ तलने के लिये
नमक-------- स्वादानुसार
अजवायन---- 1 छोटे चम्मच
भरावन की सामग्री-------
मूँग दाल धुली हुई------- 100ग्राम
बेसन--------- 2 बडे चम्मच
धनिया पाउडर---- 2छोटे चम्मच
लाल मिच पाउडर--- 1 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर------ 2 छोटे चम्मच
जीरा पाउडर------ 2छोटे चम्मच
सौंफ पाउडर------- 1छोटे चम्मच
अदरक,लहसुन पेस्ट्र--1छोटे चम्मच
हरीमिच------ स्वादानुसार
रिफाइंड औयल या घी-2बडे चम्मच
हींग पाउडर----- चुटकी भर
विधि कचौरी बनाने की---------
मैदा छान कर घी का मोयन , अजवायन और नमक मिला लें गरम पानी डाल कर गूंथे लें ।आधा घंटे तक ढक कर रख लें
धुली मूंग दाल धो कर 1कप पानीमें 5 मिनट उबालें ,दाल गल जानी चाहिए,पानी निथार कर एक नौनसिटक पैन में तेल गरम कर के हींग पाउडर, अदरक,लहसुन, हरीमिच डाल कर भूनें।फिर बेसन डाल कर सौटे(भुने) करेंगे ।दाल व सभी मसाले डाल कर3-4 मिनट तक भूनेगें।अब भरावन तैयार हैं ।
अब गुथी हुई मैदे की नीबू की आकर की लोइयां लेगें थोड़ा गढा कर थपथपा कर बङा करेंगे बीच में एक बड़ा चम्मच मिक्सचर भरेगें और ब॔द कर हलका सा बेल लेगें ताकि कचौरी थोङी बड़ी हो जाए । गरम तेल में धीमी-धीमी आंच पर कचौरी तल लें तैयार हैं गरम-गरम कचौरीयाँ इसे चटनी (हरी धनिया की चटनी,लहसुन की चटनी,टमाटर की चटनी मूँगफली की चटनी), आलु की सब्जी के साथ परोस सकते है बहुत अच्छी लगती हैं इस कचौरी को एअरटाइट डब्बे में 1महीने के लिये भी स्टोर कर रख सकते है।
Comments
Post a Comment