टमाटर की बर्फी
टमाटर की बर्फी टमाटर फल के रूप में ही नहीं सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है टमाटर बच्चों के लिए फायदेमंद एवं पसंदीदा सब्जी है । टमाटर का इस्तेमाल सब्जी ,सलाद चटनी ,अचार और तो और ब्यूटी प्रोडक्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है । टमाटर में विटामिन, पोटेशियम, विटामिन सी पाए जाते हैं यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह मोटापा कम करने में भी बहुत सहायक है । टमाटर के सूप के साथ-साथ टमाटर का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। गठिया के रोग, डायबिटीज, सूखा रोग में भी यह बहुत ही फायदेमंद है । यह आंखों की रोशनी भी बढ़ाती है । आपने तो मिठाइयां तो बहुत खाई होगी टमाटर की बर्फी भी एक ऐसी मिठाई है । टमाटर की बर्फी भी एक ऐसी मिठाई है जिसे आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं यह सभी उम्र के लोगों को बहुत ही भाती है । इसके बनाने की विधि इस प्रकार है । सामग्री - टमाटर 15-16, चीनी 100 ग्राम., खोया 100 ग्राम, इलायची, पिस्ता, बादाम, नारियल (टुकड़े में) चांदी वर्क सजाने के लिए। विध...