लौकी की बरफी



लौकी की बरफी

ज्यादा  लोग लौकी खाना पंसंद नही करते है,लेकिन
 इसे खाना शुरू कर दीजिए क्योंकि लौकी मजेदार ही नहीं ,बहुत ही जरूरी होती है और यह न्यूट्रिशन से भरपूर होती है ।


  1. लौकी  पोषक तत्वों से भरपूर नेचुरल वाटर का काम करती है ।
  2. लौकी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए ,सी ,बी,
  3. मिनरल, कैल्शियम ,सोडियम फॉस्फोरस ,पोटेशियम पाया जाता है इसलिए यह उपयोगी माना जाता है।
  4. लौकी मोटापा डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल मधुमेह पर नियंत्रण रखता है यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ नेचुरल ग्लो का काम करता है ।
  5. कहीं आप लौकी को नापसंद  तो नहीं करते  हैं अगर  आप इसके उपयोगिता को जान जाऐंगे तो इसे खाना शुरू कर देंगे और लौकी की मजेदार बर्फी को भी बना पाएंगे ।
  6. होटलों मे लौकी जैसी आसान  मिठाइयों का स्वाद नहीं मिल पाता है ।
  7. आज ऐसी एक रेसिपी आपके सामने लाए हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं , वह भी एक हरी-भरी लौकी से जो की सेहत के लिए बहुत आवश्यक होती है और इस में फैट भी कम होता है।


तो यह लीजिए आपके सामने है उसकी जानकारी ।


सामग्री: 2 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1/2 कप घी, चुटकीभर छोटी इलायची का पाउडर, 1 कप मिल्क पाउडर, 3/4 कप चीनी और कटे बादाम गार्निशिंग के लिए।


विधि: पैन में घी गरम करें।  कद्दूकस  की हुई लौकी डाल कर भूनें। जब लौकी का पानी सूख जाए, तो चीनी डाल कर पकाएं। सूखने पर मिल्क पाउडर मिलाएं। मिश्रण को पैन में किनारे छोड़ने तक पकाएं। फिर  चिकनाई लगी प्लेट में फैलाएं। फ्रिज में आधा घंटा रखें। इच्छानुसार आकार में काटे। छोटे  इलायची पाउडर से सजाएं।

बस तैयार है,एक आसान , सुंदर, स्वादिष्ट मिठाई जो बच्चो  के साथ-साथ  बडो  को भी बहुत भायेगी।

Comments

  1. Amazing recipe. With amazing taste. Tried it at home already, was excellent result and taste.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी