चीकू आइस्क्रीम
सामग्री-------
चीकू गूदा--------- 1कप
दूध----------------- 4कप
क्रीम--------------- 2कप
कार्नफ्लोर--------- 1-2 बडे चम्मच
कोको पाउडर------- 2 बडे चम्मच
चीनी----------------- पीसी हुई 200 ग्राम कप(इच्छाअनुसार)
चॉकलेट एसेंस------ 1 छोटा चम्मच
अखरोट गिरी या
पसंद का ड्रय फ्रुट---- 1/2 कप
विधि-----
भारी पेंदे के पैन में चीनी पिघलाएं अखरोट या ड्रय फ्रुट को छोटे-छोटे काट कर उसमें मिलाऐ चीकना उबाल आने दें फिर धोडा सा घी लगी थाली में फैला कर सेट होने के लिये रखें
क्रीम को हलके-हलके फेंट लें कार्नफ्लोर व कोको पाउडर को थोडे ठंडे दूध में डाल कर पेस्ट्र बनाएं ।इस पेस्ट्र को शेष दूध, क्रीम,चीनी में डाल कर उबालें व गाढा करें,ठंडा होने पर एसेंस,चीकू गूदा डाल कर मिला कर जमाने रखें ।
अधजमी आइस्क्रीम को2-3बार बाहर निकाल कर मिक्सचर में फेंट कर जमाएं लास्ट में अखरोट या फ्रुट मिश्रण डाल कर आइस्क्रीम जमाएं।
उपर से थोडा अखरोट या ड्रय फ्रुट डाल कर परोसे।
Comments
Post a Comment