Posts

Showing posts from February, 2023

फटाफट पुलाव

सामग्री-----500 ग्राम बासमती चावल पके हुए  , 1 बारीक कटा गाजर  , 1 छोटा बारीक कटा चुकंदर और 1/2 कप   मटर के दाने , 2 बड़े चम्मच घी , 2  छोटे चम्मच जीरा ,  एक हरी मिर्च , 1-2 बड़े प्याज बारीक कटा हुआ  , एक टमाटर बारीक कटा हुए 1छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट ,1   छोटा चम्मच हल्दी पाउडर , एक छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला , नमक स्वादानुसार और एक बड़ा चम्मच धनिया पत्ता बारीक कटी हुई सजाने के लिए  , टेस्ट बढ़ाने के लिए ऊपर से  जरा सा मक्खन। विधि---एक पैन में घी गर्म करें जीरा और कटी हुई हरी मिर्च  , प्याज  , बारीक कटा गाजर , बारीक कटे चुकंदर , मटर के दाने और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें कटी हुई टमाटर और पके हुए चावल डालें नमक  , हल्दी पाउडर  , पावभाजी मसाला डालें   ,  कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें इसे मध्यम आंच पर थोड़ी देर पकाएं  । थोड़ा ऊपर से मक्खन डालें । अब  धनिया पत्ता से सजाकर सर्व करें ।

पालक पनीर कटलेट

सामग्री-------1 बड़े उबले हुए आलू  ,  4-5 ब्रेड ,  एक गड्डी पालक बारीक कटा हुआ, 1 इंच अदरक का टुकड़ा 2 हरी मिर्च ,  1 छोटी चम्मच चाट मसाला ,  1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,  नमक स्वादानुसार , थोड़ी सी बारीक कटी धनिया पत्ता ,  तलने के लिए तेल या रिफाइंड । विधि-----ब्रेड में से किनारियां काट कर निकाल दें फिर उसे पानी में डुबोकर कुछ देर के बाद पानी निचोड़ लेंगे इसमें उबले हुए आलू मैश किए हुए और कटे हुए पालक  , कटी हुई हरी मिर्च , बारीक कटी हुई अदरक ,  चाट मसाला ,  नमक स्वादानुसार ,  लाल मिर्च पाउडर  , बारीक कटी हुई धनिया पत्ता सारी सामग्री  अच्छी तरह से  मिला लेंगे  पनीर के उंगली  के बराबर लंबे टुकड़े काट लें पनीर को ब्रेड के भरावन में भर दे यानी पनीर को चारों तरफ से ढक  लेंगे। अब तेल गर्म करेंगे और उसे सुनहरा होने तक तल लेंगे । इस पनीर कटलेट को हरी धनिया की चटनी ,  टमाटर की चटनी ,  नारियल की चटनी या टमाटर केचप के साथ गरमा गरम सर्व करेंगे यह बहुत टेस्टी और अच्छा लगता है ।  यह बच्चे को बहुत प...

मटर पराठा

Image
सामग्री------1/2 किलो  मटर ,  4 कप आटा , एक चम्मच जीरा , अजवाइन , 1 हरी मिर्च , 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,धनीया पाउडर 1 चम्मच , एक चुटकी हींग  ,  नमक स्वाद अनुसार ,100ग्राम पनीर , सेक ने के लिए रिफाइंड ,  घी या  बटर। विधि---4 कप आटा में एक चम्मच  नमक , अजवाइन डालकर पानी से गुथकर रख लें। हरी मटर धोकर मिक्सी में पीस लें गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर थोड़ी सी रिफाइंड  या घी डालें जीरा चटकने के लिए डालें एक हरी मिर्च कटी हुई एक चुटकी हींग डालें , फिर मटर डालकर लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर  , नमक स्वाद अनसार डालें दो-तीन मिनट तक चलाएं   100 ग्राम कसी हुई पनीर डालकर उसे थोड़ा और भूजे । ठंडा कर आटे की लोई बनाकर उसमें भरकर तवे पर सेक ले ऊपर से बटन लगा कर सर्व करें ।  स्कूल में  बच्चों के  लंच के लिए यह टिफिन बहुत ही स्वादिष्ट और अच्छा होता है। इसे हरी धनिया चटनी ,  मीठी चटनी  , नारियल की चटनी के साथ सर्व करें  ।

पूरी चाट

Image
सामग्री---- पूरियों के लिए ----1 कप मैदा ,2 चम्मच रिफाइंड मोयन के लिए , तलने के लिए रिफाइंड ,नमक अंदाज से स्वाद अनुसार , गूथने के लिए अंदाज से पानी । मीठी चटनी के लिए------200 ग्राम खजूर , इमली का गूदा 2, चम्मच नींबू का रस 2, चम्मच, नमक स्वाद अनुसार। खट्टी चटनी के लिए-------धनिया पत्ती,  पुदीना की पत्तियां,  हरी मिर्च 1,आधा नींबू का रस,  स्वादानुसार नमक। तैयारी / बनाने के लिए सामग्री--------200 ग्राम उबले हुए आलू छीलकर बारीक कटे हुए , 100 ग्राम प्याज बारीक कटा हुआ , आधा कप दही ,  1 छोटी चम्मच,  जीरा पाउडर  स्वादानुसार ,   चाट मसाला , 1 चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 1 चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर ,  200 ग्राम बारीक सेव ,  मकई के दाने उबले हुए । विधि  /  बनाने के लिए तैयारी--------मीठी चटनी के लिए खजूर,  इमली का गूदा ,  नींबू का रस ,  जीरा और नमक को मिलाकर मिक्सी में पीसकर अलग रख दें मीठी चटनी तैयार है । खट्टी चटनी के लिए धनिया पत्ता , पुदीने की पत्तियां , एक हरी मिर्च ,  नींबू का रस ,  नमक ,  थ...

बेसन गट्टा कढ़ी

Image
  गट्टे के लिए सामग्री-----250 ग्राम बेसन , एक कप दही,  1/4छोटी चम्मच जीरा , 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर , 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर,  1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर,  नमक स्वाद अनुसार, थोड़ी सी अदरक , 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई , बारीक कटी हुई मेथी , बारीक कटी हुई पुदीना पत्ता , तलने के लिए खाद्य तेल । ग्रेवी के लिए सामग्री----100 ग्राम बेसन , दो कप या 400 ग्राम दही ,  1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट , 1 बड़े चम्मच तेल ,1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा ,  हींग 2 ग्राम , जीरा पाउडर, 1/4 छोटा  चम्मच हल्दी पाउडर,  कश्मीरी मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी पाउडर,  नमक स्वादानुसार अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार ,  देसी घी 1 चम्मच ऊपर से डालने के लिए। गट्टे की विधि-------बेसन में दही , नमक , बेकिंग पाउडर , जीरा , काली मिर्च  पाउडर ,हल्दी  पाउडर , अदरक पेस्ट , दो कटी हुई हरी मिर्च या कुट हुई हरी मिर्च ,थोड़ी कटी हुई बारीक मेथी ,मिला लें इसके बाद आवश्यकतानुसार गर्म पानी से इसे थोड़ा टाइट गुथ लें अब इसको छोटे-छोटे गोल रोल बनाकर...

ब्रेड चाट

सामग्री-------आलू 4 मध्यम आकार के (उबला और कसा हुआ) , 1 प्याज बारीक कटी हुई , लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच , हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच,  हरा धनिया 14 छोटा चम्मच , नमक स्वाद अनुसार , थोड़ा कटा हुआ धनिया ,  आलू भुजिया ,  थोड़ा सा तेल तलने के लिए , सजाने के लिए चीज ,  आलू भुजिया और खट्टी मीठी चटनी । विधि------सबसे पहले आलू उबालकर उसे कसले और उस आलू में बारीक कटा हुआ प्याज , नमक , हल्दी पाउडर,  लाल मिर्च पाउडर , कटा हुआ हरी धनिया अच्छी तरह से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर ले। अब ब्रेड के चारों तरफ का किनारा निकाल कर उसे अपने मनचाहे आकार में काट लें , अब ब्रेड के स्लाइस पर तैयार आलू मिश्रण को अच्छी तरह से फैला दें मिश्रण अच्छी तरह से चिपक जाना चाहिए इसके लिए ब्रेड के  स्लाइस को हल्के पानी से गीला कर सकते हैं अब आलू  का मिश्रण टुकड़े पर चिपक जाएगा गैस पर कढ़ाई रखकर गरम तेल में इसे तले  लें सुनहरा होने तक तले अब इसको प्लेट में रखकर इसे आलू भुजिया ,  दही  , खट्टी- मीठी चटनी या कसा हुआ चीज से सजाएं ऊपर से धनिया पत्ती फैला दें यह देखने में बहुत सुं...

मिक्स वेजिटेबल सूप

Image
सामग्री------टमाटर 500 ग्राम   , मनपसंद मिली जुली सब्जियां गाजर बींस ब्रोकली मटर इत्यादि    250 ग्राम  , ताजी मलाई 2 बड़े  चम्मच , घी दो चम्मच,  चिली सॉस 1 छोटा चम्मच ,  सिरका 1 छोटा चम्मच , चीनी 1/2 छोटा चम्मच मकई /मक्का का आटा 2 छोटे चम्मच ,नमक स्वादानुसार  , काली मिर्च स्वादानुसार ,  चाट मसाला , धनिया पत्ता सजाने के लिए , थोड़ी मलाई सजाने के लिए। विधि------सारे टमाटर को हल्का उबाल लें जिससे कि उसके छिलके उतारे जा सके फिर मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार करें  बाकी सारी सब्जियों को   काट कर उसे भी एक अलग बर्तन  में उबाल  लें और मिक्स कर ले और उसमें मक्का या मकई काटा डालें , उसे मिक्स करें एक  गाढ़ा  पेस्ट तैयार कर ले जो भली प्रकार से मिला हुआ हो । गैस पर एक नॉन स्टिक बर्तन रखें उसमें दो चम्मच घी डाल दे फिर मिक्स किया हुआ टमाटर और बाकी सारी सब्जियां डाल दे 15:20 मिनट तक चलाएं स्वादानुसार नमक काली मिर्च मिलाएं इसे 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं चिली सॉस 1 छोटा चम्मच , सिरका 1 छोटा चम्मच , 1/2 छोटा चम्मच ...

गाजर का पराठा

Image
सामग्री-------2 कप गेहूं के आटा , 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ गाजर,  1 प्याज बारीक कटा हुआ , 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई नमक स्वादानुसार ,अजवाइन 1 छोटा चम्मच , कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच ,  चाट मसाला  1/4 चम्मच ,  पराठा सेंकने के लिए तेल,  घी या बटर। विधि-----गेहूं के आटे में कद्दूकस किया हुआ गाजर , बारीक कटा हुआ प्याज , बारीक कटी हुई हरी मिर्च , नमक , अजवाइन , कसूरी मेथी सारे सामान मिलाकर गुथ लें फिर उसे लोई बनाकर बेले , तवे पर उसे तेल या घी से सेक लें फिर इसे उतारकर बटन लगा ले। इसे हरी धनिया की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें 

पनीर कटलेट

सामग्री----- 250 ग्राम पनीर , सूखे ब्रेड के चूड़ा या पापड़ का सेक कर किए हुए चूड़ा , दो चम्मच मैदा घोल के लिए, काली मिर्च पाउडर , नमक स्वादानुसार , तलने के लिए तेल, टोमेटो सॉस ,  धनिया की चटनी , पुदीने की चटनी या नारियल की चटनी । विधि---- मैदे में नमक व काली मिर्च पाउडर और पानी डालकर घोल तैयार करें फिर पनीर को मनचाहे आकार में काट ले पनीर को मैदे की घोल में डुबोकर सूखे ब्रेड के चूड़ा या पापड़ का सेक किए हुए चूड़े में डालकर तल लें ्् फिर से मनचाही चटनी के साथ परोसे।

गाजर का हलवा

Image
गाजर का हलवा सामग्री----- 1 किलो गाजर, दो चम्मच घी ,चीनी अंदाज से, मेवा , खोया 1/4 ग्राम  सजावट के लिए---- खोवा ड्राई फूड । विधि---- गाजर को धो लें, गैस पर कढ़ाई चढ़ा कर घी डाल दें, कसा हुआ गाजर डाल दे, और उसे थोड़ी देर चलाते हुए पकाए, इसके बाद इसमें चीनी ,ड्राई फ्रूट्स पानी आ जाए तो इसे उतार कर इसमें ऊपर से खोया ड्राई फूड और डाल दे बस स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार है।