पूरी चाट


सामग्री----
पूरियों के लिए ----1 कप मैदा ,2 चम्मच रिफाइंड मोयन के लिए , तलने के लिए रिफाइंड ,नमक अंदाज से स्वाद अनुसार , गूथने के लिए अंदाज से पानी ।

मीठी चटनी के लिए------200 ग्राम खजूर , इमली का गूदा 2, चम्मच नींबू का रस 2, चम्मच, नमक स्वाद अनुसार।

खट्टी चटनी के लिए-------धनिया पत्ती,  पुदीना की पत्तियां,  हरी मिर्च 1,आधा नींबू का रस,  स्वादानुसार नमक।

तैयारी / बनाने के लिए सामग्री--------200 ग्राम उबले हुए आलू छीलकर बारीक कटे हुए , 100 ग्राम प्याज बारीक कटा हुआ , आधा कप दही ,  1 छोटी चम्मच,  जीरा पाउडर  स्वादानुसार ,   चाट मसाला , 1 चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 1 चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर ,  200 ग्राम बारीक सेव ,  मकई के दाने उबले हुए ।

विधि  /  बनाने के लिए तैयारी--------मीठी चटनी के लिए खजूर,  इमली का गूदा ,  नींबू का रस ,  जीरा और नमक को मिलाकर मिक्सी में पीसकर अलग रख दें मीठी चटनी तैयार है ।
खट्टी चटनी के लिए धनिया पत्ता , पुदीने की पत्तियां , एक हरी मिर्च ,  नींबू का रस ,  नमक ,  थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में डालकर पीस लें खट्टी चटनी तैयार है।
पूरियों के लिए मैदा मोयन के लिए रिफाइंड  , नमक(स्वादानुसार , और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर  टाइट गूथ  लें। अब छोटी-छोटी पूरिया बनाकर उसे तल कर रख लें ।

अब एक प्लेट में पूरिया रखें उस पर थोड़ा  उबले कटे हुए आलू  , कटे हुए प्याज , दही , इमली का खट्टी चटनी ,  धनिया की चटनी मीठी चटनी थोड़ी और दही डालें ऊपर से चाट मसाला , काली मिर्च पाउडर  , लाल मिर्च पाउडर ,  जीरा पाउडर और नमक छिड़कने के बाद फिर सबसे ऊपर  से  सेव डाल दे  । मकई के उबले हुए दाने डालें साथ ही धनिया की कटी हुई पत्तियों से सजाएं और स्वादिष्ट पूरी चाट का मजा लें 

Comments

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी