पालक पनीर कटलेट

सामग्री-------1 बड़े उबले हुए आलू  ,  4-5 ब्रेड ,  एक गड्डी पालक बारीक कटा हुआ, 1 इंच अदरक का टुकड़ा 2 हरी मिर्च ,  1 छोटी चम्मच चाट मसाला ,  1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,  नमक स्वादानुसार , थोड़ी सी बारीक कटी धनिया पत्ता ,  तलने के लिए तेल या रिफाइंड ।


विधि-----ब्रेड में से किनारियां काट कर निकाल दें फिर उसे पानी में डुबोकर कुछ देर के बाद पानी निचोड़ लेंगे इसमें उबले हुए आलू मैश किए हुए और कटे हुए पालक  , कटी हुई हरी मिर्च , बारीक कटी हुई अदरक ,  चाट मसाला ,  नमक स्वादानुसार ,  लाल मिर्च पाउडर  , बारीक कटी हुई धनिया पत्ता सारी सामग्री  अच्छी तरह से  मिला लेंगे 
पनीर के उंगली  के बराबर लंबे टुकड़े काट लें पनीर को ब्रेड के भरावन में भर दे यानी पनीर को चारों तरफ से ढक  लेंगे।
अब तेल गर्म करेंगे और उसे सुनहरा होने तक तल लेंगे ।

इस पनीर कटलेट को हरी धनिया की चटनी ,  टमाटर की चटनी ,  नारियल की चटनी या टमाटर केचप के साथ गरमा गरम सर्व करेंगे यह बहुत टेस्टी और अच्छा लगता है ।  यह बच्चे को बहुत पसंद आता हैं ।  यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी