गाजर का पराठा
सामग्री-------2 कप गेहूं के आटा , 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ गाजर, 1 प्याज बारीक कटा हुआ , 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई नमक स्वादानुसार ,अजवाइन 1 छोटा चम्मच , कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच , चाट मसाला 1/4 चम्मच , पराठा सेंकने के लिए तेल, घी या बटर।
विधि-----गेहूं के आटे में कद्दूकस किया हुआ गाजर , बारीक कटा हुआ प्याज , बारीक कटी हुई हरी मिर्च , नमक , अजवाइन , कसूरी मेथी सारे सामान मिलाकर गुथ लें फिर उसे लोई बनाकर बेले , तवे पर उसे तेल या घी से सेक लें फिर इसे उतारकर बटन लगा ले। इसे हरी धनिया की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें

Comments
Post a Comment