ब्रेड चाट

सामग्री-------आलू 4 मध्यम आकार के (उबला और कसा हुआ) , 1 प्याज बारीक कटी हुई , लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच , हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच,  हरा धनिया 14 छोटा चम्मच , नमक स्वाद अनुसार , थोड़ा कटा हुआ धनिया ,  आलू भुजिया ,  थोड़ा सा तेल तलने के लिए , सजाने के लिए चीज ,  आलू भुजिया और खट्टी मीठी चटनी ।
विधि------सबसे पहले आलू उबालकर उसे कसले और उस आलू में बारीक कटा हुआ प्याज , नमक , हल्दी पाउडर,  लाल मिर्च पाउडर , कटा हुआ हरी धनिया अच्छी तरह से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर ले। अब ब्रेड के चारों तरफ का किनारा निकाल कर उसे अपने मनचाहे आकार में काट लें , अब ब्रेड के स्लाइस पर तैयार आलू मिश्रण को अच्छी तरह से फैला दें मिश्रण अच्छी तरह से चिपक जाना चाहिए इसके लिए ब्रेड के  स्लाइस को हल्के पानी से गीला कर सकते हैं अब आलू  का मिश्रण टुकड़े पर चिपक जाएगा
गैस पर कढ़ाई रखकर गरम तेल में इसे तले  लें सुनहरा होने तक तले अब इसको प्लेट में रखकर इसे आलू भुजिया ,  दही  , खट्टी- मीठी चटनी या कसा हुआ चीज से सजाएं ऊपर से धनिया पत्ती फैला दें यह देखने में बहुत सुंदर लगता है और खाने में और टेस्टी लगता है स्वादिष्ट लगता है ।,    

Comments

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी