फटाफट पुलाव

सामग्री-----500 ग्राम बासमती चावल पके हुए  , 1 बारीक कटा गाजर  , 1 छोटा बारीक कटा चुकंदर और 1/2 कप   मटर के दाने , 2 बड़े चम्मच घी , 2  छोटे चम्मच जीरा ,  एक हरी मिर्च , 1-2 बड़े प्याज बारीक कटा हुआ  , एक टमाटर बारीक कटा हुए 1छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट ,1   छोटा चम्मच हल्दी पाउडर , एक छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला , नमक स्वादानुसार और एक बड़ा चम्मच धनिया पत्ता बारीक कटी हुई सजाने के लिए  , टेस्ट बढ़ाने के लिए ऊपर से  जरा सा मक्खन।


विधि---एक पैन में घी गर्म करें जीरा और कटी हुई हरी मिर्च  , प्याज  , बारीक कटा गाजर , बारीक कटे चुकंदर , मटर के दाने और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें कटी हुई टमाटर और पके हुए चावल डालें नमक  , हल्दी पाउडर  , पावभाजी मसाला डालें   ,  कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें इसे मध्यम आंच पर थोड़ी देर पकाएं  । थोड़ा ऊपर से मक्खन डालें ।

अब  धनिया पत्ता से सजाकर सर्व करें ।

Comments

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी