मटर पराठा
सामग्री------1/2 किलो मटर , 4 कप आटा , एक चम्मच जीरा , अजवाइन , 1 हरी मिर्च , 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,धनीया पाउडर 1 चम्मच , एक चुटकी हींग , नमक स्वाद अनुसार ,100ग्राम पनीर , सेक
ने के लिए रिफाइंड , घी या बटर।
विधि---4 कप आटा में एक चम्मच नमक , अजवाइन डालकर पानी से गुथकर रख लें।
हरी मटर धोकर मिक्सी में पीस लें गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर थोड़ी सी रिफाइंड या घी डालें जीरा चटकने के लिए डालें एक हरी मिर्च कटी हुई एक चुटकी हींग डालें , फिर मटर डालकर लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर , नमक स्वाद अनसार डालें दो-तीन मिनट तक चलाएं
100 ग्राम कसी हुई पनीर डालकर उसे थोड़ा और भूजे । ठंडा कर आटे की लोई बनाकर उसमें भरकर तवे पर सेक ले ऊपर से बटन लगा कर सर्व करें । स्कूल में बच्चों के लंच के लिए यह टिफिन बहुत ही स्वादिष्ट और अच्छा होता है।
इसे हरी धनिया चटनी , मीठी चटनी , नारियल की चटनी के साथ सर्व करें ।
Comments
Post a Comment