मिक्स वेजिटेबल सूप
सामग्री------टमाटर 500 ग्राम , मनपसंद मिली जुली सब्जियां गाजर बींस ब्रोकली मटर इत्यादि 250 ग्राम , ताजी मलाई 2 बड़े चम्मच , घी दो चम्मच, चिली सॉस 1 छोटा चम्मच , सिरका 1 छोटा चम्मच , चीनी 1/2 छोटा चम्मच मकई /मक्का का आटा 2 छोटे चम्मच ,नमक स्वादानुसार , काली मिर्च स्वादानुसार , चाट मसाला , धनिया पत्ता सजाने के लिए , थोड़ी मलाई सजाने के लिए।
विधि------सारे टमाटर को हल्का उबाल लें जिससे कि उसके छिलके उतारे जा सके फिर मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार करें बाकी सारी सब्जियों को काट कर उसे भी एक अलग बर्तन में उबाल लें और मिक्स कर ले और उसमें मक्का या मकई काटा डालें , उसे मिक्स करें एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले जो भली प्रकार से मिला हुआ हो । गैस पर एक नॉन स्टिक बर्तन रखें उसमें दो चम्मच घी डाल दे फिर मिक्स किया हुआ टमाटर और बाकी सारी सब्जियां डाल दे 15:20 मिनट तक चलाएं स्वादानुसार नमक काली मिर्च मिलाएं इसे 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं चिली सॉस 1 छोटा चम्मच , सिरका 1 छोटा चम्मच , 1/2 छोटा चम्मच चीनी डाल दें थोड़ी देर चलाने के बाद इसे गैस से उतार ले ठंडा होने दे इसके बाद इसमें ऊपर से मलाई और धनिया पत्ता से सजाकर पेश करें।

Comments
Post a Comment