बेसन गट्टा कढ़ी
गट्टे के लिए सामग्री-----250 ग्राम बेसन , एक कप दही, 1/4छोटी चम्मच जीरा , 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर , 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, थोड़ी सी अदरक , 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई , बारीक कटी हुई मेथी , बारीक कटी हुई पुदीना पत्ता , तलने के लिए खाद्य तेल ।
ग्रेवी के लिए सामग्री----100 ग्राम बेसन , दो कप या 400 ग्राम दही , 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट , 1 बड़े चम्मच तेल ,1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा , हींग 2 ग्राम , जीरा पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी पाउडर, नमक स्वादानुसार अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार , देसी घी 1 चम्मच ऊपर से डालने के लिए।
गट्टे की विधि-------बेसन में दही , नमक , बेकिंग पाउडर , जीरा , काली मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर , अदरक पेस्ट , दो कटी हुई हरी मिर्च या कुट हुई हरी मिर्च ,थोड़ी कटी हुई बारीक मेथी ,मिला लें इसके बाद आवश्यकतानुसार गर्म पानी से इसे थोड़ा टाइट गुथ लें अब इसको छोटे-छोटे गोल रोल बनाकर अंदाजन एक 1 इंच के बराबर काट कर रख ले । एक बर्तन में पानी गर्म करें और इन रोल्स को 20 मिनट तक उबालें , फिर से निकालकर ठंडा करें , ठंडे टुकड़े को गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें या डीप फ्राई कर लें।
ग्रेवी बनाने की विधि------जब गट्टे तैयार हो जाते हैं, तब हम ग्रेवी बनाते हैं । इसके लिए हम बेसन में दही , नमक , हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर , जीरा पाउडर , और आवश्यकतानुसार पानी डाल कर धोल तैयार करते हैं। एक पैन में तेल गर्म कर जीरा और हींग डाल देते हैं , अदरक लहसुन पेस्ट डालकर फिर तैयार घोल डाल कर के पकाते हैं करीब 3 से 5 मिनट तक । कश्मीरी मिर्च और घी डाल देते हैं थोड़ा और पकाते हैं , इसके बाद में तैयार गट्टे डालकर गैस बंद कर देते हैं। कसूरी मेथी डाल देते हैं ।
और तैयार है बेसन की स्वादिष्ट गट्टे की कढ़ी ।

Comments
Post a Comment