पकौड़ा कढी
पकौड़े के लिये ------
बेसन------- 100ग्राम
प्याज------ 1(मन चाहा आकार मे कटा हुआ)
मिर्च-------- 1,2(कुटी हुई)
नमक------- स्वादानुसार
अजवायन--- 1 छोटा चम्मच
इच्छानुसार----सोडा(चुटकी भर)
तेल ---------- तलने के लिये
कढी के लिये---------
बेसन--------------- 125ग्राम
दही---------------- 11/2कप
नमक-------------- स्वादानुसार
हल्दी पाउडर------- 1छोटा चम्मच
तेल---------------- 2 बङे चम्मच
सरसो-------------- 1/2छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च----- 1
जीरा-------------- 1/2छोटा चम्मच
मेथी-------------- 1/2छोटा चम्मच
हींग--------------- चुटकी भर
करी पत्ता या ---- 1गुच्छा
तेज पत्ता ----- 2
पानी--------------- 4,5कप
विधि----------
पकौड़े के लिये तेल छोड़ कर बाकी सामग्री को एक बाउल में डालें और पानी के साथ अच्छी तरह मिलाकर फेट लें और गाढा घोल बनाये । कडाही में तेल गर्म करें।इसमे बेसन के घोल को थोडी-थोडी मात्रा डाल कर पकौड़े तल लें ।एक तरफ इसे रखें । कढी के लिये बेसन,दही,नमक,हल्दी मिलाएं और अच्छी तरह फेटें ।इसमे पर्याप्त पानी (4,5कप)मिलाएं और पैन में डाल कर धीमी आंच पर थोडी देर(थोड़ा गाढा होने तक पकाएं । एक अलग पैन में तेल गर्म करें करी पत्ते या तेज पत्ता,सरसों,मिर्च,जीरा और मेथी डालें । जब ये पटपटाने लगे तब इसमें कढी डालें।उबाल आने पर कढी में पकौड़े डालें । धीमी आंच पर 5 मिनट पकने दें हरा धनिया से सजा कर चावल या रोटी के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
तैयार है टेस्टी ,हैल्दी ,फटाफट तैयार हो जाने वाला खाना ।
Comments
Post a Comment