मकई के पकौड़े
सामगी------
मकई के दाने--------- 1कप
चावल का आटा-------- 3बडे चम्मच
बेसन--------------------- 3 बडे चम्मच
नमक-------------------- स्वादानुसार
हरी धनिया------------- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
हरी मिर्च--------------- 1या2 बारीक कटी हुई
हल्दी------------------- 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला---------- इच्छानुसार
तलने के लिए तेल-----
हरी चटनी ,लाल चटनी सर्व करने के लिए
विधि----------
मकई में बेसन, चावल का आटा,नमक स्वादानुसार,हरी धनिया,हरी मिर्च और हल्दी डाल कर थोड़ा-थोड़ा कर पानी मिलायें । पानी इतना ही मिलाएं जिससे एक गाढा घोल बन कर तैयार हो जाये जब गाढा घोल बन कर तैयार हो जाये तब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें ।
छोटे-छोटे बाॅल्स बनाकर पकौड़े को डीप फ्राई करें
प्लेट में निकाल कर हरी चटनी या लाल चटनी और गरमा-गर्म चाय के साथ सर्व करें टेस्टी नास्ता तैयार है। बच्चों को यह बहुत ही पसन्द आता है । बच्चों के लिये यह बहुत टेस्टी नास्ता है।
Comments
Post a Comment