चटपटा सेव
सामग्री: ___ 2 कप बेसन, 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/4 छोटा चम्मच हींग पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, मोयन व तलने के लिए तेल।
विधि :___ बेसन में अजवाइन, लाल मिर्च, जीरा, हींग पाउडर, नमक, हल्दी और मोयन डाल कर कड़ा गूंथ लें। कड़ाही में तेल गरम करें। गुंधे बेसन को सेव के सांचों में भर कर गरम तेल में प्रेस करें और उलट-पलट कर तल लें। ठंडा करके इसे डब्बे में भर कर रखें और चाय या कॉफी के साथ खायें और खिलायें, मज़ा आयेगा । सौस या चटनी के साथ भी स्वादिष्ट लगता है ।
Comments
Post a Comment