कैबेज टिक्की
सामग्री: __500 ग्राम उबले हुए आलू, २ कप कटी हुई पत्तागोभी, 1 टीस्पून दालचीनी पाउडर, थोडा कटा हुआ हरा धनिया,1 टीस्पून अधकुटी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार और कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार, ब्रेड ( किनारा निकला हुआ) के टुकड़े ।
विधिः ___ उबले हुए आलू को मैश कर लें ,फिर बारीक कटी हुई पत्तागोभी को मिला लें साथ ही दालचीनी पाउडर,1 अधकुटी हरी मिर्च थोड़ी हरी धनिया कटी हुई , स्वादानुसार नमक, कालीमिर्च अंदाज से इन सभी को मिला लेंगे । किनारा कटे हुए ब्रेड में इन सभी सामग्रियों को डाल कर ब्रेड से कभर कर लेंगे इसे चारों तरफ दबा कर टिक्की बनाएंगे,स्टफ कर लेंगे सुनहरा होने तक तल लेंगे ।गरमा गरम परोसें ।
हरी धनिया की चटनी, सॉस, टमाटर की चटनी के साथ खायें और खिलायें, मज़ा आयेगा।
Comments
Post a Comment