सत्तू की कचौड़ी

सत्तू की कचौड़ी

सामग्री: 1 कप मैदा, 1/2 कप सूजी, या (2 कप आटा) ,1½ बड़े चम्मच घी मोयन के लिए, नमक और तेल तलने के लिए।

 भरावन की सामग्री : 3/4 कप चने का सत्तू , 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट, चुटकीभर हींग, 1 छोटा चम्मच  सॉफ, लाल मिर्च पाउडर टेस्ट भर,1छोटा चम्मच आमचूर पाउडर  या 1नेबू  , नमक  स्वादानुसार और तेल 1चम्मज।

विधि: मैदा, सूजी,या (आटे को) नमक व मोयन को अच्छी तरह मिलाएं। गुनगुने पानी से मठरी के आटे जैसा गूंध लें। पंद्रह मिनट इसे ढक कर रखें। पैन में तेल गरम करें। इसमें हींग डाल कर अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट भूनें। सौंफ व लाल मिर्च डालें।गैस बंद करें। सत्तू पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।  अमचूर पाउडर व नमक मिलाए। गुथे आटे से बड़े नीबू के साइज की लोई लें। इसमें भरावन भर कर बंद करें। हल्के हाथ से बेल लें। तेल गरम करें। एक साथ 4-5 कचौड़ी डालें। मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
और गरमा गर्म कचौड़ी का मजा लें।इसे सौस या हरी धनिया चटनी के साथ परोसें। बहुत ही अच्छा लगता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी