चटपटी चाट
सामग्री: मूंग धुली और उड़द धुली दाल से बनी पकौड़ियां, उबले कटे हुए आलू , दही ½ कप, दही (चीनी मिलाई हुई स्वादानुसार ) 2 कप, थोड़ी छोटी पापड़ी (क्रश की हुई) , नमकीन बूंदी (रेडीमेड ) 100 ग्राम। थोड़ा-सा चाट मसाला, मीठी सोंठ, हरी चटनी।
विधि : सर्वप्रथम एक बर्तन में ½ कप दही डालें, फिर उसमें 1 चम्मच मीठी सोंठ, ½ चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिश्रण बना लें। अब उस मिश्रण में दाल की बनाई हुई पकौड़ियां डाल दें। अब उन पकौड़ियों को एक सर्विंग प्लेट में निकालकर रख दें। अब उस पर थोड़े-से उबले, कटे हुए आलू डाल दें। अब उस पर मीठी दही उड़ेल लें।
, साथ ही मीठी चटनी, हरी चटनी, क्रश की हुई पापड़ी और नमकीन बूंदी छिड़क दें। चाट पर थोड़ा-सा चाट मसाला छिड़क दें ।तैयार है चटपटी चाट ,खायें और खिलायें।
Comments
Post a Comment