मलाई कोफ्ता
सामग्री-----
250 ग्राम पनीर, 50 ग्राम दानेदार खोया,10 ग्राम मैदा, 5 ग्राम कॉर्नफ्लोर थोड़ा सा व्हाइट पैपर , मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला ,25 एमएल तिल का तेल, 30 ग्राम पिंडी खोया, 20 ग्राम काजू कटे हुए , 1 छोटा टुकड़ा अदरक कटा हुआ , 1-2 हरीमिर्च कटी हुई , 1-2 ग्राम छोटी इलायची, नमक स्वादानुसार ,
सामग्री ग्रेवी की
25 एमएल तिल का तेल, 1-2 तेजपत्ता, 50 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट, 150 ग्राम टोमैटो प्यूरी, 25 ग्राम खोया, 2 ग्राम पीली मिर्च पाउडर , 2 ग्राम कालीमिर्च पाउडर, हलदी चुटकी भर, 5 ग्राम छोटी इलायची पाउडर, 10 ग्राम चीनी, 50 ग्राम भुना प्याज, 250 ग्राम काजू पेस्ट, 20 ग्राम मक्खन, 250 ग्राम पानी, थोड़ा सा व्हाइट पैपर, नमक स्वादानुसार
विधि
पनीर और दानेदार खोए को कस लें और मिला लें, फिर स्टफिंग के लिए पिंडी खोया, छोटी इलायची पाउडर, काजू, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को अच्छी तरह मिला लें. पनीर व खोया मिश्रण बॉल्स बना कर इस की स्टफिंग करें. स्टफिंग के बाद कोफ्तों को तिल के तेल में धीमी आंच में पकाएं.
विधि ग्रेवी बनाने की
तिल के तेल को एक पैन में गरम करें. सारे मसाले और टोमैटो प्यूरी डाल कर भूनें. इस के बाद इस में भुना प्याज, काजू और दही का पेस्ट बना कर डालें. अब इस में पानी डालें और आंच धीमी कर दें. फिर इस में कोफ्ते डालें और कुछ मिनट तक पकाएं. इस के बाद क्रीम, खोया और काजू के टुकड़ों से गार्निशिंग कर के सर्व करें.
तैयार है टेस्टी और स्वादिष्ट मलाई-कोफ्ता जो खाने में बहुत मजेदार है आप खाएं और खुश हो जाएं
Comments
Post a Comment