सफलता
सफलता
समय के साथ समाज में आने वाले बदलाव स्वभाविक है।
लेकिन व्यक्ति ने खुद ही अपनी जीवन स्थितियों को ज्यादा जटिल बना लिया है।
जीवन के हर क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा है आज किसी के पास धैर्य नहीं है।
### "सिर्फ सूरज के निकलने से ही नहीं होता सवेरा, खयालातों के बदल देने से भी छटता है अंधेरा" ###
कामयाबी की इस अंधी दौड़ में शामिल होने की आदत के कारण ही आज के दौर में अधिकतर लोग तनावग्रस्त रहते हैं।
धीरे-धीरे उन्हें ऐसी उलझनों के साथ जीने की आदत पड़ जाती है।
एक दूसरे से शिकायत करते रहते हैं।
पुरानी और नई सोच के बीच चलने वाला अंतर्द्वंद ही आज के दौर में तनाव का सबसे बड़ा कारण है।
आवश्यकता और विलासिता के बीच बहुत मामूली अंतर है।
सामाजिक बदलाव निरंतर चलने वाले एक सास्वत प्रक्रिया है।
जिसे रोका नहीं जा सकता हमें इसे सहजता से स्वीकारना चाहिए पैसा और नाम हासिल करने के लिए खुद को तनाव में नहीं डालना चाहिए पैसे से आने वाली खुशी हमेशा क्षणिक होती है।
जिंदगी में सोच समझकर खर्च करना जिंदगी को सहज और आसान बनाता है।
जीवन की सफलता है उद्देश्य पूर्ण जीवन जीना।
जरूरत है सकून से जीने की, अपने जीवन को तनाव मुक्त बनाने के लिए टाइम मैनेजमेंट पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए गुस्सा को नियंत्रण में रखनाआ इसका आसान उपाय है।
कुछ बोलना नहीं चाहिए अपने पसंद का काम करना चाहिए यदि आप शांत है खुश है।
तो लीवर गुड कोलेस्ट्रॉल बनाता है।
नजरिए का अन्तर कल और आज -
हर जमाने में पुरानी पीढ़ी तथा एक नई पीढ़ी का अंतर होता है।
अब बहुत बुरा वक्त आ गया है।
पहले अच्छा था , और अब बहुत मुश्किल है, चुनौतीपूर्ण है।
ऐसे लोग सोचते हैं।
वास्तव में कोई भी समय मुश्किल नहीं होता हम जीवन की सच्चाई को स्वीकारना सीख जाए तो हमारे कई मुश्किलें अपने आप दूर हो जाएगी हमें पॉजिटिव रहना चाहिए चेहरे पर मुस्कान रखना चाहिए
हमें पंक्चुअल होना चाहिए।
संगीत सुनना अपने आप में बहुत ही शांति देने वाला तरीका है इससे नुकसान कुछ भी नहीं होता बल्कि यह फायदेमंद होता है।
आप बहुत कुछ कर सकते हैं।
"जिंदगी की मुश्किलों को हमने, कुछ इस तरह कर लिया किसी से माफी मांग ली किसी को माफ कर दिया। "
सादा जीवन उच्च विचार -
चाहे रहन-सहन हो या खानपान सारे लोग अपने हर व्यवहार में सादगी अपनाते थे।
कुछ विचार उन्हें निरंतर सफलता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।
इसलिए जीवन में प्रसन्नता और संतुष्टि प्राप्त करने के लिए अच्छे स्वास्थ्य की तरह सादगी भी अति आवश्यक है।
कैसे पाएं कामयाबी?
अगर आप वास्तव में अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं तो किसी बड़े अवसर का इंतजार ना करें बल्कि अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए रोजाना अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें उसी दिन पूरा करने की आदत बनाएं अनुशासन अपनाते हुए रोज मरजा की छोटे कार्यों को भी अगर योजनाबद्ध ढंग से किया जाए तो यह अच्छी आदतें कार्यों को भी सही ढंग से करने में मददगार होती है।
अगर आज हम ईमानदारी से अपने सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे तो निश्चित रूप से हमारा कल भी बेहतर होगा।







Comments
Post a Comment