नारियल की बर्फी

 



नारियल की बर्फी

नारियल  सबको भाता है, चाहे वह बच्चे हो या महिलाएं या बूढ़े। नारियल का फल का महत्व हिंदू पर्व त्योहारों में भी होता है। नारियल बहुत लाभकारी फल है, इसके कई लाभ हैं। हिंदू व्रत त्यौहारों में इस फल का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है क्योंकि यह  सुबह के लिए भी अच्छा नाश्ता होता है और यह व्रत के लिए भी सर्वोत्तम है




1 इसमें कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है।

2 यह सेहत को फिट बनाए रखता है।

3 यह मोटापे के लिए भी अच्छा उपाय है।

4 इसको खाने से इम्यून सिस्टम ताकतवर बना रहता है।

5 और यह हल्के खाने के लिए भी अच्छा नाश्ता है

आज-कल नवरात्रों के व्रत चल रहे हैं। त्यौहार में अगर आपने भी व्रत किया है, तो आपके लिए मेरे पास एक खुशखबरी है। क्योंकि आप दूसरे अनाज तो नहीं खा सकते, पर यह मिठाई आप सब नवरात्रों के व्रत में भी खा सकते हैं । जिसका नाम है "नारियल की बर्फी", नारियल की बर्फी के अंदर कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और वह आपके सेहत के लिये लाभकारी भी होती है नारियल को नवरात्रों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में मेहनत भी कम लगती है और उसका स्वाद भी अच्छा होता है। चाहे बच्चे हो या बूढ़े सब को यह पसंद है।

चलिए तो इसे बनाने की रेसिपी जान ले


सामग्री: 

2 कप कच्चा नारियल कसा हुआ, 1 बड़ा चम्मच काजू पाउडर, 1 छोटी चम्मच देसी घी और 2 कप चीनी का बूरा। 

विधि: 

गरम घी में नारियल को हल्का भूनें। चाहें, तो इसमें गुलाबी रंग की कुछ बूंदें भी मिला सकतें हैं। इसमें काजू का पाउडर मिलाएं और चीनी डाल कर चलाते रहें। 15 मिनट के बाद चिकनाई लगी थाली में डालें और ठंडा होने दें। फिर काट लें। और गरमा गरम परोसें। तैयार है अब आपकी काजू और नारियल की स्वादिष्ट बर्फी।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

दाल कचौरी