आलू टोकरी चाट

आलू टोकरी चाट
सामग्री------
मध्यम आकार के आलू , मेटल की चलनी 2 ,  तलने के लिए तेल। मिश्रण के लिए-------                     
ताजा दही 1/2  ,  चीनी 1 छोटा चम्मच  ,   नमक चुटकी भर ,  पानी दो तीन कप या जरूरत के हिसाब से  ।          
भरावन के लिए----
स्पाउट्स ( फूले हुए चने, फुले हुए मूंग, फूले हुए मूंगफली सभी उबले हुए) करीबन 1 कप , काला नमक 1/4  छोटा चम्मच,  लाल मिर्च पाउडर छोटा 1/4 छोटा चम्मच, चाट मसाला 1/4 छोटा चम्मच ,हरी मिर्च कटी हुई एक।            
विधि-------
सबसे पहले आलू का छिलका छीन लेंगे फिर उसे कसकर पानी में डालकर एक तरफ रख देंगे अब कसे हुए आलू को पानी से निकालकर कपड़े से निचोड़ कर रख देंगे आलू की टोकरी बनाने के लिए कसे हुए आलू को मेटल की चलनी में फैला देंगे फिर उस पर दूसरी चलने रखकर दबायेगे और फिर कढ़ाई में तेल डालकर तल लेंगे जब आलू के छल्ले तल जाएंगे तो चलनी को तेल से बाहर निकाल लेंगे अब ऊपर वाली चलनी और नीचे वाली चलनी हटा देंगे जैसे ही चलनी हटेगी आलू की टोकरी बन जाएगी । इस प्रकार इसी प्रक्रिया को पूरा कर बाकी टोकरी बना लेंगे अब भरावन के मिश्रण की सभी सामग्री एक साथ मिला लेंगे और थोड़ा-थोड़ा आलू की टोकरी में भर देंगे अब मिश्रण से भरी आलू की टोकरी के ऊपर थोड़ी सी दही , हरी चटनी , मीठी चटनी ,  थोड़ी सी खट्टी मीठी चटनी डाल देंगे टमाटर सॉस भी डाल सकते हैं हरी धनिया से सजाकर आलू की टोकरी की चाट परोसें। मनचाहा भरावन भर के इसे पुदीना चटनी केसाथ भी परोस सकते हैं।  

Comments

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी