टमाटर का सूप










सामग्री------टमाटर 1 किलो,।   गाजर 4,    चुकंदर  1,   प्याज 2, ताजी क्रीम दो-तीन चम्मच , चीनी एक चुटकी ,नमक स्वादानुसार काली मिर्च , भुना हुआ जीरा पाउडर , गरम मसाला,सजाने के लिए पुदीने के पत्ते, धनिया का पत्ता या तुलसी के पत्ते ।
ऊपर से ताजी क्रीम से सजा सकते हैं।
विधि-----टमाटर को धो के पोछ के काटकर कुकर में डाल दे, गाजर भी काट कर  डाल दें साथ में चुकंदर दो तीन पीस कर  डाल दें, कुकर का ढक्कन लगाकर गैस पर 2 सिटी आने दे , फिर  उतार कर ठंडा  करें  फिर इसे लिक्विडाइजर में डालकर मथ दे और छानकर बीज निकाल दे या मिक्सी में पीस लें फिर इसे पतली छलनी में छानकर रख लें या फिर कॉटन कपड़ों में डालकर  छान ले ,।  गैस पर कढ़ाई रखकर थोड़ी मलाई डाल दे फिर बिल्कुल छोटे साइज में कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा भुना ले, फिर सारा मिश्रण डाल दें। । 15:20 मिनट तक चलाएं जब यह उबाल आने लगे तो इसमें दो-तीन चम्मच चीनी, एक चुटकी नमक थोड़ी काली मिर्च पीसी हुई ,भुना हुआ जीरा पाउडर थोड़ी गरम मसाला मिला दे गैस बंद कर दे । थोड़ा ठंडा होने पर इसमें ताजी मलाई ऊपर से डालकर फैला दें और सजावट के रूप में पोदिना का पत्ता, धनिया पत्ता या तुलसी पत्ता से सजाएं मन करे तो ऊपर से चाट मसाला पाउडर डाल दे ठंड के दिनों में बहुत स्वादिष्ट लगता है जबकि टमाटर भी बहुत सस्ते मिलते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी