जलेबी


सामग्री: मैदा डेढ़ कप, हरी इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा 1 छोटा चम्मच, घी तलने के लिए, चीनी ढाई कप, पीला या केसरिया रंग (ऐच्छिक) एक चुटकी।

विधि : मैदा और बेकिंग सोडा मिलाइये। थोड़ा- सा पानी डाल कर नर्म लचीला एवं गाढ़ा मिश्रण बनाइये। ध्यान रहे कि मिश्रण में आटे की गांठ न बने। मिश्रण को रात भर खमीर उठाने के लिए रखिये। पुनः मिश्रण को मिलाइये। यदि आवश्यक हो तो थोड़ा पानी मिलाकर जलेबी बनाने के अनुकूल पतला कीजिये। चाशनी बनाने के लिए चीनी में समान मात्रा में पानी मिलाइये। हरी इलायची का पाउडर डालिये और बीस मिनट तक पकाइये। जलेबी चपटी कड़ाही या तलने वाले बर्तन में घी गर्म कीजिए। जलेबी बनाने के कपड़े में जलेबी मिश्रण डालिये और मध्यम गर्म घी में. जलेबी का आकार देते हुए मिश्रण डालिये। अच्छे परिणाम के लिए मिश्रण को जलेबी के आकार में बाहर से अंदर की ओर डालिये। दोनों ओर से कुरकुरा होने तक तलिये। जलेवी निकाल कर परोसने से पहले कम से कम पांच मिनट तक चाशनी में रखिये।

नोट : जलेबी बनाने के लिए कपड़ा लीजिये और बीच में तीन मि.मी. का छेद कीजिये। जलेबी कुरकुरी बनाने के लिए मैदे में थोड़ा- सा चावल का आटा मिलाइये।

Comments

Popular posts from this blog

चीकू आइस्क्रीम

नारियल की बर्फी

दाल कचौरी